मुजफ्फरनगर: गाजीपुर हत्याकांड को लेकर बुढ़ाना में फूटा विश्वकर्मा समाज का गुस्सा, हत्यारों को फांसी देने की मांग

बुढ़ाना

मुजफ्फरनगर जनपद में गाजीपुर जनपद में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर हुए जानलेवा हमले और निशा विश्वकर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में आज अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के बैनर तले विश्वकर्मा समाज ने बुढ़ाना तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर जनपद में गाजीपुर जनपद में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर हुए जानलेवा हमले और निशा विश्वकर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में आज अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के बैनर तले विश्वकर्मा समाज ने बुढ़ाना तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी कृष्णकांत विश्वकर्मा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

दोषियों को फांसी और 50 लाख मुआवजे की मांग

ज्ञापन के माध्यम से महासभा ने मांग की है कि मासूम निशा विश्वकर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए और पूर्व मंत्री पर हमला करने वाले दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई हो। समाज ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार को पुलिस सुरक्षा देने और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित नामजद आरोपियों को तुरंत जेल भेजने की मांग की है।

पुलिसिया लापरवाही पर कार्रवाई पर जोर

जिला अध्यक्ष राजू पांचाल ने कहा कि घटना के समय जिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने लापरवाही बरती, उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द सजा और परिवार को न्याय नहीं मिला, तो विश्वकर्मा समाज बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

भारी संख्या में मौजूद रहे समाज के लोग

प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से जय सिंह, रविंद्र, डॉ. कृष्णपाल, मास्टर देव शर्मा, सुशील कुमार, संजय, मुकेश कुमार, मोहित विश्वकर्मा और डॉ. के.डी. धीमान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24