बुलंदशहर: जिम में बर्थ-डे पार्टी के दौरान ‘केक’ को लेकर खूनी तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में शनिवार रात जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में शनिवार रात जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। चेहरे पर केक लगाने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग कर भाजपा सभासद के परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। इस तिहरे हत्याकांड से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

केक लगाने से शुरू हुआ मौत का खेल

जानकारी के अनुसार, सुभाष रोड स्थित RJS फिटनेस जिम में शनिवार रात करीब 11:30 बजे जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक, पार्टी के दौरान एक युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के चेहरे पर केक लगाने की कोशिश की। सामने वाले पक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया, जिससे विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुँच गई।

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया इलाका

विवाद के दौरान गुस्साए एक पक्ष ने अवैध हथियार निकाल लिए और दूसरे पक्ष पर निशाना साधते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी इतनी भीषण थी कि एक ही परिवार के तीन लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष सैनी, चचेरे भाई अमरदीप सैनी और भतीजे आकाश सैनी के रूप में हुई है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तिहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.