मऊ: एडीएम ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक की, 13 से 15 अगस्त तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

मऊ

मऊ स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और शासन के प्रोटोकॉल अनुसार पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।

नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने कार्यक्रम की रूपरेखा और विभागवार दायित्वों की जानकारी दी। निर्णय लिया गया कि 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों, शहीद स्मारकों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा रात्रि में प्रकाश व्यवस्था रहेगी।

एडीएम ने ईओ और डीपीआरओ को निकायों व ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों और शहीद स्मारकों पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश ने स्पष्ट किया कि सभी ध्वजारोहण कार्यक्रम ध्वज संहिता के अनुरूप ही होंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि विद्यालयों में ध्वजारोहण के दौरान ध्वज की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ध्वज क्षतिग्रस्त न हो। अधिकारियों को निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कराने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.