बुलंदशहर: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की चमकी किस्मत, 10 लाख के निवेश से हर साल लाखों की कमाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में पारंपरिक खेती छोड़ उद्यानिकी अपनाने वाले एक किसान ने मिसाल पेश की है। उन्होंने 10 एकड़ लगभग 12 बीघा जमीन पर 10 लाख रुपये के एकमुश्त निवेश से ड्रैगन फ्रूट सहित अन्य फलों की खेती शुरू की, जिससे अब उन्हें हर साल लाखों रुपये का मोटा मुनाफा हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में पारंपरिक खेती छोड़ उद्यानिकी अपनाने वाले एक किसान ने मिसाल पेश की है। उन्होंने 10 एकड़ लगभग 12 बीघा जमीन पर 10 लाख रुपये के एकमुश्त निवेश से ड्रैगन फ्रूट सहित अन्य फलों की खेती शुरू की, जिससे अब उन्हें हर साल लाखों रुपये का मोटा मुनाफा हो रहा है।

कम मेहनत और कम लागत में बंपर मुनाफा

इस आधुनिक खेती में बार-बार खेत की जुताई और बुवाई की जरूरत नहीं पड़ती। खेत में मुख्य रूप से ड्रैगन फ्रूट के अलावा पपीता, नींबू, मौसमी और अमरूद के पौधे भी लगाए गए हैं। इसमें महंगी केमिकल दवाओं का खर्च न के बराबर है और सिर्फ उचित देखरेख व खाद-पानी से फसल तैयार हो जाती है।

औषधीय गुणों से भरपूर है ड्रैगन फ्रूट

फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्रैगन फ्रूट पाचन दुरुस्त करने और कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है। इसके सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है, वजन नियंत्रित रहता है तथा शुगर और कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी राहत मिलती है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.