जौनपुर
जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के नए निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के नए निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों पर दबंगई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
पीड़िता राधा प्रजापति (पत्नी अशोक कुमार प्रजापति) द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पड़ोसी दबंगई के बल पर जबरन नाली का निर्माण करा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विपक्षी पक्ष के कई लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। पीड़ित पक्ष ने विपक्षियों पर बहुसंख्यक होने के बल पर दबंगई करने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों को थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। हालांकि, तय समय पर केवल पीड़ित पक्ष ही थाने पहुंचा, जबकि आरोपी पक्ष उपस्थित नहीं हुआ।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को चिह्नित कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।.
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के नए निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/Kf71t17A4v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












