मऊ
मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोस्तों ने ही अवैध संबंधों के रंजिश में अपने साथी की हत्या की थी।
झाड़ियों में मिला था शव
मृतक की पहचान हलधरपुर निवासी 30 वर्षीय बलवंत सिंह के रूप में हुई है। बलवंत सोमवार देर शाम अपने घर से दूर नलकूप पर सोने गया था। मंगलवार सुबह गहनी-गहना मार्ग के किनारे झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए थे।
पत्नी व प्रेमिका से संबंधों को लेकर थी रंजिश
मृतक के पिता प्रदीप सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि बलवंत के अपने एक दोस्त की पत्नी और दूसरे दोस्त की प्रेमिका से कथित संबंध थे। इसी आक्रोश में विवेक सिंह उर्फ सिट्टू सिंह और देवेंद्र यादव ने मिलकर बलवंत की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों विवेक सिंह और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के नए निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/Kf71t17A4v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












