महराजगंज:नेपाल बस हादसे के पीड़ितों से मिले सदर विधायक, सेमरा राजा गांव पहुँचकर बंधाया ढांढस

महराजगंज

महराजगंज जनपद नेपाल के पीयूठन में हुई भीषण बस दुर्घटना के बाद शोक संतप्त सेमरा राजा गांव पहुँचे सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आज शनिवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद नेपाल के पीयूठन में हुई भीषण बस दुर्घटना के बाद शोक संतप्त सेमरा राजा गांव पहुँचे सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आज शनिवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। 23 अप्रैल को हुई इस हृदयविदारक घटना में एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वास

विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मृतकों के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

घायलों का जाना हालचाल, बेहतर इलाज के निर्देश

विधायक ने उन श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की जो उपचार के बाद घर लौट आए हैं। उन्होंने प्रीति, शिवांश, अंकित, नरेश और सल्हंता देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।हादसे में गंभीर रूप से घायल कोटेदार अरविंद, जिनके ऊपर बस का पहिया चढ़ गया था, उनके बेहतर इलाज के लिए विधायक ने तत्काल जिला अस्पताल के चिकित्सकों से वार्ता की और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

इससे पूर्व विधायक ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाकर वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना था और चिकित्सकों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए थे।

शोक और स्तब्धता का माहौल

विधायक के दौरे के दौरान पूरा गांव गमगीन नजर आया। ग्रामीण अभी भी इस अचानक आए संकट से स्तब्ध हैं। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में कोई कोताही न बरती जाए और मृतकों के आश्रितों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ नेता मानवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, राकेश अग्रहरी, राजेंद्र प्रजापति, पूर्व प्रधान अजय पटेल, प्रमोद मौर्य और विनय चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.