सिद्धार्थनगर: आदित्य बनकर इरफान ने किया दुष्कर्म, धर्म छिपाकर शादी का झांसा देने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में धर्म छिपाकर और खुद को हिंदू बताकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में धर्म छिपाकर और खुद को हिंदू बताकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। आरोपी ने न केवल अपनी पहचान छिपाई, बल्कि पीड़िता को धोखे में रखकर उसके साथ झूठी शादी का नाटक भी किया।

गोवा ले जाकर किया दुष्कर्म, नाम बताया था आदित्य

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपना नाम आदित्य’ बताकर उससे दोस्ती की और उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद वह पीड़िता को गोवा ले गया, जहाँ शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विधिवत शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाते हुए उससे झूठी शादी का ढोंग रचाया और कुछ समय बाद उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया।

गांव पहुंचने पर खुला इरफान का राज

धोखे का शिकार हुई पीड़िता जब आरोपी की तलाश में उसके गांव तेतरी पहुंची, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे पता चला कि जिसे वह ‘आदित्य’ समझ रही थी, वह वास्तव में इरफान खान उर्फ आदित्य (पुत्र सनाउल्लाह खान) है। वह न केवल दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है, बल्कि पहले से ही शादीशुदा भी है। इसके बाद पीड़िता ने त्रिलोकपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस की जल्द कार्रवाई: 24 घंटे में सलाखों के पीछे

थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल छापेमारी शुरू की। शनिवार (25 अप्रैल) को पुलिस ने आरोपी इरफान खान को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। इस सफल कार्रवाई में शामिल टीम में उपनिरीक्षक गणेश कुमार,हेड कांस्टेबल रवि कुमार,कांस्टेबल सत्यबीर यादव, सोनू शर्मा, सागर जायसवाल और नितिन पाठक शामिल रहे।

त्रिलोकपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.