महराजगंज
नेपाल में हुई बस दुर्घटना के पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुँचाने के लिए महराजगंज जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नेपाल में हुई बस दुर्घटना के पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुँचाने के लिए महराजगंज जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर का दौरा करने के बाद, अब वहाँ घायलों की सुविधा और समन्वय के लिए विशेष टीम की तैनाती कर दी गई है।
समन्वय हेतु नायब तहसीलदार और फार्मासिस्ट तैनात
जिलाधिकारी महराजगंज ने बताया कि घायलों के परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और अस्पताल प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बना रहे, इसके लिए मेडिकल कॉलेज में एक नायब तहसीलदार और एक फार्मासिस्ट को विशेष रूप से तैनात किया गया है। यह टीम घायलों के उपचार और दवाओं की उपलब्धता पर निरंतर नजर रखेगी।
6 घायलों को मिली छुट्टी, अन्य की स्थिति में सुधार
राहत भरी खबर यह है कि उपचार करा रहे घायलों में से 06 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि शेष अन्य घायल अभी उपचाराधीन हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
परिजनों को ढांढस और मदद का आश्वासन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के भ्रमण के दौरान डीएम और एसपी ने घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि इस कठिन समय में सरकार और जिला प्रशासन उनके साथ है और इलाज से लेकर अन्य सभी जरूरी मदद प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।
प्राचार्य से समुचित इलाज का अनुरोध
इससे पूर्व, अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता कर घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया था। प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि सभी घायलों का समुचित इलाज हो और वे जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकें।
गोरखपुर : पांच साल पहले हुआ था तलाक़, तीन साल से शादीशुदा महिला के साथ रह रहा था ऑटो चालक, राप्ती नदी में कूदा, तलाश जारी
https://t.co/LiqIPhkkJY— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 24, 2026























