सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज में भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का जोरदार स्वागत, पूर्व विधायक ने भगवा वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा सिद्धार्थनगर जनपद की डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा सिद्धार्थनगर जनपद की डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी गई है। गुरुवार देर रात हुई इस घोषणा के बाद शुक्रवार सुबह शाहपुर स्थित हिंदू भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत हुआ।

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया सम्मान

समारोह के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को भगवा वस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए मंडल अध्यक्ष अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर उसे और अधिक सशक्त बनाएंगे।

इन चेहरों को मिली मंडल की कमान

डुमरियागंज विधानसभा के अंतर्गत घोषित किए गए नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है।

भवानीगंज: राज कुमार चौधरी

भनवापुर: गणेश विश्वकर्मा

डुमरियागंज: अमरेन्द्र त्रिपाठी

मिठवल: श्रवण चौधरी

भारतभारी: रामू गौतम

संगठन के प्रति समर्पण का आह्वान

पूर्व विधायक ने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वे आगामी चुनौतियों को देखते हुए अभी से संगठन के कार्यों में जुट जाएं। उन्होंने समर्पण भाव से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।

प्रमुख कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

सम्मान समारोह के दौरान डुमरियागंज चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, हरीश पाण्डेय, प्रिंस पाण्डेय, चंद्रजीत यादव, तुलसीराम अग्रहरि, नवल पटेल और पवन मौर्या सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवनियुक्त अध्यक्षों के चयन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.