औरैया: भाजपा जिलाध्यक्ष का सपा पर तीखा हमला, कहा प्रशासन पर दबाव बनाने की राजनीति कर रहा विपक्ष

औरैया

औरैया जनपद में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए उन पर प्रशासन को बदनाम करने और सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए उन पर प्रशासन को बदनाम करने और सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष ने साफ कहा कि विपक्ष की हताशा अब अनर्गल बयानबाजी के रूप में सामने आ रही है।

प्रशासन पर दबाव बना रही सपा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के जिला नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा जिलाध्यक्ष आए दिन प्रेस वार्ता कर अधिकारियों की कार्यशैली पर अनावश्यक सवाल उठाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब केवल प्रशासन पर दबाव बनाने और राजनीतिक लाभ लेने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे जनता बखूबी समझ रही है।

पुतला दहन और लोकतांत्रिक विरोध

सर्वेश कठेरिया ने हाल ही में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले दहन किए जाने का जिक्र करते हुए इसे एक लोकतांत्रिक विरोध करार दिया। उन्होंने कहा अभी तो केवल प्रतीकात्मक विरोध हुआ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को सत्ता की दौड़ से बाहर फेंक देगी।

विकास बनाम परिवारवाद

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था के आधार पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका इतिहास भय का माहौल और गुंडई के बल पर सत्ता पाने का रहा है, लेकिन अब जनता ‘परिवारवाद और तुष्टिकरण’ की राजनीति को नकार चुकी है।

विपक्ष की हताशा का कारण

सर्वेश कठेरिया ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं और इसी विकास से घबराकर विपक्ष अब भ्रम फैलाने की राजनीति में जुट गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.