बुलंदशहर: यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट में बेटियों का परचम, आरती ने जिले में किया टॉप, प्रदेश में पाई 9वीं रैंक

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में बुलंदशहर जनपद के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में बुलंदशहर जनपद के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है। जनपद का कुल पास प्रतिशत 91.20% रहा। इस वर्ष के परिणामों में खास बात यह रही कि टॉप-10 की सूची में बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखा है।

अनूपशहर की आरती बनीं जनपद की शान

अनूपशहर स्थित परदादा परदादी इंटर कॉलेज की छात्रा आरती ने 600 में से 578 अंक (96.33%) प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आरती की इस उपलब्धि ने न केवल जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि उन्होंने प्रदेश की मेरिट सूची में भी 9वां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

जनपद के टॉप-3 मेधावी

प्रथम: आरती (परदादा परदादी इंटर कॉलेज, अनूपशहर) – 96.33%

द्वितीय: रिया चौधरी (एलडीएवी इंटर कॉलेज) – 96%

तृतीय: मानसी सिंह (डिबाई) एवं फरीन सैफी (ककोड़) – 94.67% (संयुक्त रूप से)

टॉप-10 की सूची में 16 परीक्षार्थियों ने बनाई जगह

इस वर्ष जिले की टॉप-10 सूची में कुल 16 मेधावी शामिल हैं, जिनमें 11 छात्राएं और 5 छात्र हैं।

नव्या सिंह (खुर्जा) ने 566 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

गरिमा चौधरी (जिरोली) 563 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

गौरव कुमार (काहिरा) ने 561 अंकों के साथ छठा और यश भारद्वाज (जिरोली) ने 560 अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।

आठवें स्थान पर संयुक्त रूप से भूमि गोयल, रिम्मी और चेतन सिंह रहे। नौवें स्थान पर गार्गी, अनु और करण ने जगह बनाई, जबकि दसवें स्थान पर महक और राशि चौधरी रहीं।

बेटियों का रहा दबदबा

जिले के परीक्षा परिणाम स्पष्ट करते हैं कि बालिकाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। टॉपर्स सूची में शामिल 16 में से 11 लड़कियों का होना महिला सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल है। सफल परीक्षार्थियों के स्कूलों और घरों में जश्न का माहौल है और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई जा रही हैं।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.