बुलंदशहर: महिला आरक्षण बिल न होने पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश,अंसारी रोड पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

बुलंदशहर

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के मुद्दे पर बुधवार को बुलंदशहर जनपद में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के मुद्दे पर बुधवार को बुलंदशहर जनपद में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नगर के मलका पार्क में एकत्रित होकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने अंसारी रोड चौराहा तक पैदल मार्च निकाला और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

डॉ. अंतुल तेवतिया ने साधा निशाना: विपक्ष की घटिया राजनीति जिम्मेदार

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का ढोल पीटने वाले विपक्षी दलों का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है।डॉ. तेवतिया ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल के गिरने के पीछे विपक्षी दलों की घटिया राजनीति और स्वार्थ की भावना जिम्मेदार है। उन्होंने जोर दिया कि जहां भाजपा सरकार महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, वहीं विपक्ष केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगा है।

अधिकारों के लिए उठी आवाज

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर चल रही थीं, जिन पर बिल पारित करने की मांग और विपक्ष के विरुद्ध स्लोगन लिखे थे।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए इस बिल को जल्द से जल्द पारित किया जाए।प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के हक और बराबरी के अधिकार के लिए भाजपा महिला मोर्चा का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सफलता नहीं मिल जाती।

ट्रैफिक रहा प्रभावित

सैकड़ों महिलाओं के सड़क पर उतरने और विरोध प्रदर्शन के चलते अंसारी रोड और आसपास के मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जाम खुलवाया।इस अवसर पर जिले की कई प्रमुख महिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने एक स्वर में विपक्ष की कार्यशैली की निंदा की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.