महराजगंज:बृजमनगंज नगर पंचायत सभागार में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू, ईओ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत बृजमनगंज के सभागार में आगामी जनगणना 2027 को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत बृजमनगंज के सभागार में आगामी जनगणना 2027 को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ अधिशासी अधिकारी (EO) सुरभि मिश्रा ने किया।

घर-घर जाकर मुखिया से संवाद करेंगे सुपरवाइजर

प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने सुपरवाइजरों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया।

ईओ ने स्पष्ट किया कि सुपरवाइजरों को नगर पंचायत के प्रत्येक घर में जाकर परिवार के मुखिया से सीधा संवाद करना होगा।

जनगणना के लिए निर्धारित फॉर्म पर सभी आवश्यक और सही जानकारियां दर्ज करना अनिवार्य है।

भरी हुई जानकारियों और फॉर्म को समय रहते कार्यालय में जमा करने का दायित्व भी सुपरवाइजरों को सौंपा गया है।

विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक विकास चौधरी और संदीप भारती ने प्रतिभागियों को जनगणना की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि डेटा संग्रहण के दौरान किन सावधानियों को बरतना है और फॉर्म में त्रुटिहीन प्रविष्टि कैसे सुनिश्चित करनी है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सी.एम. फेलो राहुल सिंह, लिपिक रमेश चौधरी, राहुल यादव और कार्यालय कर्मचारी मोहम्मद कासिम उपस्थित रहे।प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ जनगणना कार्य को संपन्न करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके।

Voice Of News 24