IPL 2026: इकाना में आज ‘नवाबों’ और ‘रजवाड़ों’ की जंग, वापसी की तलाश में LSG और राजस्थान रॉयल्स

स्पोर्ट्स डेस्क

IPL 2026 के 32वें मुकाबले में आज बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने घरेलू मैदान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की मेजबानी करेगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

IPL 2026 के 32वें मुकाबले में आज बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने घरेलू मैदान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की मेजबानी करेगी। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले हारकर यहाँ पहुँची हैं, ऐसे में आज होने वाली यह भिड़ंत बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

आंकड़ों में राजस्थान भारी, लखनऊ की राह मुश्किल

अगर इतिहास और मौजूदा सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा लखनऊ पर भारी दिखाई देता है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स का खराब फॉर्म

:लखनऊ के लिए इस सीजन की शुरुआत किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रही है। टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में से केवल 2 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैचों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है।

घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन के बीच लखनऊ की टीम हार के सिलसिले को तोड़कर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी।

दूसरी तरफ, आईपीएल 2026 का आगाज लगातार चार जीत के साथ करने वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना कम

माना जा रहा है कि दोनों टीमें हार के बावजूद अपने मुख्य खिलाड़ियों पर भरोसा जताएंगी और प्लेइंग-11 में किसी बड़े फेरबदल से बचेंगी। राजस्थान की कप्तानी रियान पराग के हाथों में है, जबकि लखनऊ की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमरन सिद्धार्थ, मोहसिन खान।

राजस्थान रॉयल्स

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेत्मायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्र बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.