बुलंदशहर
बुलंदशहर महोत्सव की मंगलवार की शाम पंजाबी संगीत के नाम रही। सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की जादुई आवाज ने महोत्सव में ऐसा समां बांधा ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर महोत्सव की मंगलवार की शाम पंजाबी संगीत के नाम रही। सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की जादुई आवाज ने महोत्सव में ऐसा समां बांधा कि हजारों की संख्या में पहुंचे श्रोता देर रात तक उनके सुपरहिट गानों पर झूमते नजर आए। महफिल का आलम यह था कि रात 1 बजे तक पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
निशा ग्रेवाल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
महोत्सव के इस विशेष ‘गुरदास मान नाइट्स’ का विधिवत शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (CDO) निशा ग्रेवाल और जिला प्रदर्शनी के उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जैसे ही गुरदास मान मंच पर आए, पूरा परिसर ‘मान साहब’ के नारों से गूंज उठा।
हिट गानों पर झूम उठे युवा
गुरदास मान ने अपने सदाबहार और लोकप्रिय गीतों की झड़ी लगा दी। युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और उन्होंने देर रात तक पंजाबी गायक के गीतों का लुत्फ उठाया। महोत्सव के अन्य पंडालों में भी इस दौरान काफी भीड़ रही, जिससे मेला परिसर पूरी तरह गुलजार नजर आया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
हजारों की संख्या में उमड़ी बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करना सुरक्षाकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।मंच के सामने और दर्शकों की दीर्घा में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए पुलिस अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।प्रशासन और आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए बुलंदशहर की जनता का आभार व्यक्त किया है।
UP में 17 विशेष सचिव के तबादले pic.twitter.com/qInmTcJXqf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 21, 2026























