महराजगंज: फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए लगातार दूसरे दिन तड़के मैदान में उतरा प्रशासनिक अमला, डीएम ने की लाइव मॉनिटरिंग

महराजगंज

महराजगंज जनपद में किसानों की ‘फॉर्मर आईडी’ बनाने के लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान की रफ्तार तेज हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में किसानों की ‘फॉर्मर आईडी’ बनाने के लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान की रफ्तार तेज हो गई है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन सुबह 06:00 बजे से ही प्रशासन का भारी अमला गांवों की गलियों और किसानों के दरवाजे पर नजर आया।

सुबह 06 से 08 बजे तक विशेष सक्रियता

जिलाधिकारी के विशेष रणनीति के तहत, भीषण गर्मी और लू से बचते हुए कार्य को गति देने के लिए प्रातः 06:00 बजे से 08:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान भ्रमणशील अधिकारी: उपजिलाधिकारी (SDM), तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी (BDO), लेखपाल और ग्राम सचिवों ने विभिन्न गांवों का दौरा किया।अधिकारी और कर्मचारी सीधे किसानों से संवाद कर रहे हैं और मौके पर ही उनकी फॉर्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कर रहे हैं।

तकनीक से निगरानी: डीएम की पैनी नजर

कल की तरह आज भी इस अभियान की कमान जिलाधिकारी ने अपने हाथ में रखी। उन्होंने कैंप कार्यालय से ऑनलाइन लाइव मॉनिटरिंग के जरिए फील्ड पर मौजूद अधिकारियों की लोकेशन और कार्य की प्रगति जांची। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए यह सूक्ष्म निगरानी जारी रहेगी।

किसानों से सहयोग की अपील

प्रशासनिक अधिकारियों ने गांवों में भ्रमण के दौरान किसानों को जागरूक किया कि आने वाले समय में खाद, बीज और अन्य सरकारी सब्सिडी का लाभ केवल इसी आईडी के माध्यम से मिलेगा। लगातार दूसरे दिन चले इस सघन अभियान से जनपद में फॉर्मर रजिस्ट्री के आंकड़ों में बड़ी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.