परतावल: ऑटो में छूटा बैग, पुलिस की तत्परता से 1 घंटे के भीतर बरामद

परतावल

महराजगंज जनपद के पुलिस की सक्रियता और सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक महिला का कीमती सामान से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस की सक्रियता और सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक महिला का कीमती सामान से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बैग वापस पाकर महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस प्रशासन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

सफर के दौरान ऑटो में छूटा बैग

जानकारी के अनुसार, थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम चौपरिया निवासी शशिकला पत्नी दुर्विजय आज मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे गोरखपुर से ऑटो रिक्शा द्वारा परतावल आ रही थीं। परतावल उतरते समय जल्दबाजी में उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज होने के कारण महिला काफी परेशान हो गईं।

सीसीटीवी कैमरों ने दिखाई राह

बैग गुम होने की सूचना शशिकला ने तत्काल पुलिस चौकी परतावल में दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बिना समय गंवाए टीम गठित की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

फुटेज के आधार पर उस ऑटो रिक्शा की पहचान कर ली गई जिसमें महिला सवार थीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो चालक से संपर्क किया और बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया।

परिजनों ने जताया आभार

बैग वापस मिलने पर शशिकला और उनके परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली ने एक बार फिर जनता के बीच खाकी के प्रति विश्वास को मजबूत किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.