बलरामपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

गैण्डास बुजुर्ग

बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैण्डास बुजुर्ग थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैण्डास बुजुर्ग थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

बीती 3 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के छीतरपारा निवासी एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को एक युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मु.अ.सं. 32/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार (18 अप्रैल) को त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

अभियुक्त का विवरण जगप्रसाद (पुत्र रामराज) ग्राम शहजौरा बिगहवा नसीरडीह, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर।

पुलिस ने अभियुक्त जगप्रसाद के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, बरामद की गई नाबालिग लड़की को महिला आरक्षी राम संजीवनी की सुपुर्दगी में देकर अग्रिम विधिक कार्यवाही और काउंसलिंग हेतु वन स्टॉप सेंटर, बलरामपुर भेज दिया गया है।

इस सफल कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह का विशेष पर्यवेक्षण रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.