बलरामपुर: मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही,हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पाठकपुरवा सेमरहना में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट और उसमें घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पाठकपुरवा सेमरहना में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट और उसमें घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने घटना के मुख्य वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीती 16 अप्रैल 2026 को ग्राम पाठकपुरवा सेमरहना की एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि पुरानी रंजिश के कारण विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके पुत्र मालिकराम निषाद पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मालिकराम को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने तत्काल मु.अ.सं. 130/2026 के तहत मामला दर्ज किया था।

इलाज के दौरान मौत, मुकदमे में बढ़ी हत्या की धारा

घायल मालिकराम निषाद का अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहाँ चोटों की गंभीरता के कारण उनकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 110 BNS को हटाकर धारा 105 BNS (हत्या) की वृद्धि की।

पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतीश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी ने टीम के साथ दबिश दी। शनिवार (18 अप्रैल) को पुलिस ने घटना से संबंधित वांछित अभियुक्त को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

जुगनू उर्फ सलीम (पुत्र इसराइल) करीब 25 वर्ष ग्राम जबदही, थाना कोतवाली देहात, बलरामपुर।

पुलिस ने अभियुक्त जुगनू उर्फ सलीम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं और घटना में शामिल अन्य संभावित संदिग्धों की भी गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24