बुलंदशहर: डिबाई के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक से मिले कांग्रेसी नेता; जनसमस्याओं के समाधान और निष्पक्ष न्याय की उठाई मांग

डिबाई

बुलंदशहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष/कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डिबाई के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष/कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डिबाई के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्यप्रणाली की अपेक्षा जताई।

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिले न्याय

मुलाकात के दौरान ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने प्रभारी निरीक्षक से आह्वान किया कि पुलिस बिना किसी भेदभाव, राजनीतिक दबाव या जाति-धर्म के भेदभाव के संवैधानिक पद के दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन को जनहित के कार्यों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

प्रभारी निरीक्षक का आश्वासन: अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता

नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने अपनी कार्यशैली से अवगत कराते हुए कहा कि वह जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “मैं हर सही काम में जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ खड़ा हूँ। कोई भी व्यक्ति आधी रात को भी फोन के माध्यम से या व्यक्तिगत मिलकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकता है।”

मुलाकात में ये नेता रहे शामिल

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सिराज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष डिबाई योगेश प्रताप सिंह राघव, सभासद व पूर्व जिला सचिव हामिद अली, ब्लॉक अध्यक्ष दानपुर पवन कुमार, पूर्व जिला सचिव रविंद्र लोधी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दानपुर सत्य प्रकाश शर्मा, हिम्मत सिंह लोधी और मंडल अध्यक्ष रिंकू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने प्रभारी निरीक्षक के सकारात्मक रुख के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.