हरैया सतघरवा
बलरामपुर जनपद के बनकटवा गांव में पिछले 20 दिनों से तेंदुए का खौफ जारी है। वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाए जाने के पांच दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ से बाहर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के बनकटवा गांव में पिछले 20 दिनों से तेंदुए का खौफ जारी है। वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाए जाने के पांच दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ से बाहर है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही और पिंजरे की गलत लोकेशन के कारण तेंदुआ वनकर्मियों को छका रहा है।
बनकटवा गांव में तेंदुए की सक्रियता लगातार बनी हुई है। शुक्रवार रात भी तेंदुआ पिंजरे के करीब तक पहुँचा, लेकिन उसे देखकर वापस जंगल की ओर लौट गया। पिछले दिनों तेंदुए ने गांव के सहजराम मौर्य पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसके बाद से ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
इस संबंध में रेंजर शत्रुघ्न लाल ने बताया कि विभाग तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को समूह में निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि पिंजरा लगा हुआ है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
बागपत: जमीन विवाद और पुलिस उत्पीड़न के आरोप में डीएम कार्यालय पर किसान परिवार का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2026






















