बांसी
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी स्थित 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय में बुधवार, 15 अप्रैल को सांसद जगदंबिका पाल के दामाद एवं पूजा पाल के पति स्व. प्रवीण कुमार (आईपीएस) की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर लगभग 12:51 बजे पूजा पाल और उनके सहयोगियों द्वारा स्व. प्रवीण कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। रक्तदान करने वालों में संदीप निषाद, अभिषेक प्रताप सिंह, प्रेम सागर निषाद, सदावृक्ष निषाद और अजय साहनी सहित कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रक्तदान के उपरांत चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सीएमएस उजेर अतहर, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. अश्वनी चौधरी और डॉ. मनोज चौधरी सहित मेडिकल टीम मुस्तैद रही। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी, नारायण स्वरूप पाठक, अनुपमा सिंह दूबे और काफी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बिहार में ऐतिहासिक बदलाव: 75 साल बाद भाजपा का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी के नाम पर लगी मुहर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 14, 2026






















