औरैया: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

औरैया

औरैया संविधान के शिल्पकार भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज पूरे जिले में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया संविधान के शिल्पकार भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज पूरे जिले में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। ककोर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बाबा साहब को याद किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा और सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम देखने को मिले।

अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

ककोर मुख्यालय पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिले की तीनों तहसीलों—औरैया, अजीतमल और बिधूना के समस्त सरकारी संस्थानों में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बिधूना और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह

बिधूना: अंबेडकर पार्क में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, बंटू राव दिवाकर और कुलदीप कठेरिया ने श्रद्धांजलि दी और जनसमूह के लिए प्रीतिभोज भोजन का आयोजन किया। भाजपा की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रिया शाक्य ने भी विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर बाबा साहब को नमन किया।

बराहार पंचायत: पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार शास्त्री के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विनोद यादव ‘कक्का’, गुड्डू वर्मा, और वरिष्ठ पत्रकार/भाकियू उपाध्यक्ष ठाकुर अवधेश कुमार सिंह एडवोकेट सहित मुरारीलाल यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सराय महाजन: यहाँ सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव और अवनीश यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

चप्पे-चप्पे पर रही नजर

जयंती समारोह के दौरान रूरूगंज, रामगढ़, कुदरकोट, सहार, ऐरवाकटरा, अछल्दा, दिबियापुर और बेला समेत जनपद के सभी प्रमुख स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.