घुघली: पोखरभिंडा के लाल ने लहराया परचम, PCS में चयन के बाद गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली ब्लॉक अंतर्गत पोखरभिंडा गांव के रहने वाले अरविंद गुप्त ने PCS 2024 की परीक्षा में वाणिज्यिक कर अधिकारी के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया हैपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली ब्लॉक अंतर्गत पोखरभिंडा गांव के रहने वाले अरविंद गुप्त ने PCS 2024 की परीक्षा में वाणिज्यिक कर अधिकारी के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को सफलता की दहलीज पार कर जब अरविंद अपने पैतृक गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर उनका भव्य स्वागत किया।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में उत्साह का माहौल रहा। घर पहुंचने पर अरविंद की माता ऊषा देवी, बुआ संगीता देवी और चाची पूनम देवी ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया। इस भावुक क्षण में उनके पिता शंभु शरण गुप्त की आंखों में गर्व के आंसू साफ देखे जा सकते थे।

अरविंद की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य सुनील दुबे और डायरेक्टर प्रशांत कुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी मेहनत ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर सत्य प्रकाश जायसवाल, पवन जायसवाल, अभय प्रताप यादव, अखिलेश उर्फ बबलू चौधरी, रामाशीष मद्धेशिया और डॉ. दिलीप मिश्रा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अरविंद की यह सफलता न केवल गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.