सिद्धार्थनगर: डिप्थीरिया और सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाअभियान, DM ने तय की सख्त समयसीमा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद को घातक संक्रामक रोगों से सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद को घातक संक्रामक रोगों से सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डिप्थीरिया और सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध विशेष टीकाकरण अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के समन्वय से हर पात्र बच्चे तक टीका पहुँचना अनिवार्य है।

अभियान का खाका और तिथियां

जनपद के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों में यह अभियान 20, 21, 23, 24, 27, 28 और 30 अप्रैल 2026 को संचालित किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 1 के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, कक्षा 4-5 के छात्रों को टीडी-10 और कक्षा 10-11 के किशोरों को टीडी-16 के टीके लगाए जाएंगे।

तैयारियों के लिए ‘डेडलाइन’ जारी
जिलाधिकारी ने अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त टाइमलाइन दी है:

16 अप्रैल: ब्लॉक स्तर पर समन्वय बैठकें।

17 अप्रैल: विद्यालयों में अंतिम कार्ययोजना तैयार करना।

18 अप्रैल: जनपद स्तर पर समेकित रिपोर्ट प्रस्तुत करना।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की अपील
महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर पर अंकुश लगाने के लिए 14-15 वर्ष की बालिकाओं हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान को भी गति दी जा रही है। यह टीका जिला चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर निःशुल्क उपलब्ध है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. चौरसिया ने बताया कि डिप्थीरिया जानलेवा हो सकता है, लेकिन समय पर टीकाकरण ही इसका सबसे प्रभावी बचाव है। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वी.एन. चतुर्वेदी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी और प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.