बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र के गांव फतेपुर जादौन में कंबाइन मशीन कंपास से गेहूं की फसल कटवाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र के गांव फतेपुर जादौन में कंबाइन मशीन कंपास से गेहूं की फसल कटवाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने एक किसान पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
गांव निवासी ओमवीर सिंह पुत्र दलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव में पंजाब से गेहूं काटने के लिए एक कंबाइन मशीन आई हुई थी। मशीन चालक अन्य ग्रामीणों के खेतों में जौ की फसल काटने के बाद जब ओमवीर के खेत की ओर जाने लगा, तभी गांव के ही कुछ दबंगों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने मशीन को ओमवीर के खेत पर जाने से मना किया।
मारपीट में टूटी पसली और हाथ
जब ओमवीर ने इस बात का विरोध किया, तो गांव के ही विजेंद्र, सुशील और अंकित ने एकजुट होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में ओमवीर की पसली और हाथ टूट गए, साथ ही आँख पर भी गंभीर चोट आई है। मारपीट के दौरान ओमवीर बेहोश हो गया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 और चोला थाना पुलिस मौके पर पहुँची। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चोला थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि पीड़ित की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है।
महराजगंज: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना कोतवाली फरेन्दा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण , लापरवाही पर दरोगा निलंबितhttps://t.co/9ROThSCks0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 13, 2026






















