सिसवा: रोडवेज बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में सोमवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में सोमवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। सिसवा-निचलौल मार्ग पर स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के पास महराजगंज डिपो की रोडवेज बस और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब निचलौल से सिसवा की ओर आ रही रोडवेज बस UP 53 F 5852 ने विपरीत दिशा से जा रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक बस के अगले पहिये के नीचे दब गए और उनकी तत्काल जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सूचना मिलते ही कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस बाइक नंबर UP 56 AA 1688 के आधार पर मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस घटना से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने सिसवा-निचलौल मार्ग पर वाहनों की अनियंत्रित गति पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.