अछल्दा: गपकापुर में अग्निकांड का तांडव, 20 बीघा फसल और भूसा जलकर खाक

औरैया

औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत गपकापुर गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत गपकापुर गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में लगभग 16.5 बीघा भूसा और 3.5 बीघा गेहूं जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते खेतों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश चंद्र और अजीतमल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभावित किसानों में नीरज, प्रदीप, राजेश, सुदेश और संतोष कुमार शामिल हैं, जिनकी साल भर की मेहनत पल भर में स्वाहा हो गई।

पीड़ित किसान जयवीर सिंह ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लेखपाल विकास बाबू द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि प्रभावित किसानों को जल्द आर्थिक सहायता मिल सके। स्थानीय स्तर पर अब जिला प्रशासन से जल्द राहत की मांग उठ रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.