जौनपुर जनपद के न्यायालयों में दो दिन का अवकाश घोषित, जून और जुलाई के शनिवार को होगी भरपाई

जौनपुर

जौनपुर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जौनपुर जिला न्यायालयों में आगामी 24 और 25 अप्रैल को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जौनपुर जिला न्यायालयों में आगामी 24 और 25 अप्रैल को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जौनपुर जिला न्यायालयों में आगामी 24 और 25 अप्रैल को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जनपद न्यायाधीश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह निर्णय न्यायिक अधिकारियों के लिए आयोजित होने वाली ‘न्यायिक खेलकूद प्रतियोगिता’ के मद्देनजर लिया गया है।

इस आदेश के तहत जिले के सभी न्यायिक अधिष्ठान और ग्राम न्यायालय पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि, इस अवकाश की भरपाई के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, अवकाश के बदले 27 जून और 25 जुलाई जो कि सामान्यतः चतुर्थ शनिवार होने के कारण अवकाश के दिन होते हैं को पूर्ण कार्य दिवस के रूप में संचालित किया जाएगा।

यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि खेलकूद प्रतियोगिता के कारण न्यायिक कार्यों में आने वाली रुकावट की भरपाई की जा सके और लंबित मामलों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। वादकारियों और अधिवक्ताओं को सूचित किया गया है कि वे भविष्य की तारीखों को ध्यान में रखकर ही न्यायालय पहुंचें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जून और जुलाई के उक्त शनिवारों को न्यायालय सामान्य दिनों की भांति कार्य करेंगे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.