सिद्धार्थनगर: खेसरहा पुलिस का बड़ा खुलासा, बुजुर्ग की हत्या के 3 आरोपी और 2 बाल अपचारी गिरफ्तार

खेसरहा

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा पुलिस ने ग्राम मदुआपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की निर्मम हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा पुलिस ने ग्राम मदुआपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की निर्मम हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों और दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया आला कत्ल लोहे की पाइप और लाठी भी बरामद कर लिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार बीती 12 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली कि मदुआपुर निवासी बुजुर्ग आत्माराम वर्मा (पुत्र शिवपूजन) को विपक्षीगणों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और लाठियों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल बुजुर्ग को तत्काल सीएचसी खेसरहा ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस हमले में बीच-बचाव करने आई मृतक की पत्नी मुन्नी देवी और पुत्र शशिकपूर वर्मा के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पनघटिया बंधा (ग्राम कैथवलिया के पास) से घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया

बालगोविन्द (पुत्र स्व. रामेश्वर)

जयप्रकाश (पुत्र स्व. रामेश्वर)

संगीता (पत्नी बालगोबिन्द)

इसके अलावा 02 बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक खून से सनी लोहे की पाइप और एक बांस की लाठी बरामद की गई है।

वादी शशिकपूर वर्मा की तहरीर पर थाना खेसरहा में मुकदमा अपराध संख्या 47/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं 103(1), 115(2), 352, 191(2), 191(3) और 190 में मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। 24 घंटे के भीतर हत्या जैसी संगीन वारदात का खुलासा करने पर स्थानीय जनता ने पुलिस टीम की सराहना की है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.