महासंग्राम: बाबा साहब की जयंती पर निघासन में निकलेगी ऐतिहासिक बाइक रैली, नीले झंडों के साथ जुटेंगे क्रांतिकारी साथी

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन में जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब का नाम रहेगा” के नारों के साथ कल 14 अप्रैल को संविधान शिल्पी, विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जनपद लखीमपुर खीरी में बेहद गौरवमयी ढंग से मनाई जाएगी।

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन में जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब का नाम रहेगा के नारों के साथ कल 14 अप्रैल को संविधान शिल्पी, विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जनपद लखीमपुर खीरी में बेहद गौरवमयी ढंग से मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में एक विशाल और ऐतिहासिक बाइक रैली का आयोजन किया गया है।

मान-सम्मान और हक की आवाज़

विधानसभा प्रभारी (138 निघासन) रमेश कुमार गौतम ने इस रैली को केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बहुजन समाज के मान-सम्मान और हक की आवाज़ बताया है। उन्होंने सभी क्रांतिकारी साथियों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी बाइकों पर नीले झंडे लगाकर भारी संख्या में पहुँचें और बाबा साहब के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने के इस कारवां का हिस्सा बनें।

कल के कार्यक्रम की रूपरेखा

दिनांक: 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार)

समय: सुबह 10:00 बजे (नियत समय पर) ग्राम – कोनहा पुरवा (पोस्ट – बांग्लहा कुटी), सिंगाही रोड, पवन ढाबा के पास।

आयोजन समिति ने रैली में शामिल होने वाले सभी साथियों से विशेष आग्रह किया है कि वे पूरी तरह अनुशासन का पालन करें। बाबा साहब के जयकारों के साथ इस रैली को सफल बनाकर शक्ति प्रदर्शन करने और कारवां को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस ऐतिहासिक रैली को लेकर निघासन क्षेत्र के युवाओं और बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

Voice Of News 24