अनूपशहर: 18 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अनूपशहर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 18 साल पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 50,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अनूपशहर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 18 साल पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 50,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

घटना रविवार/सोमवार (12/13 अप्रैल 2026) की रात्रि की है। थाना अनूपशहर पुलिस और स्वाट टीम बुलंदशहर अड्डे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह रुकने के बजाय बाइक तेजी से संभल रोड की तरफ भगाने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो कब्रिस्तान के सामने बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

शातिर अपराधी विनोद शर्मा के रूप में हुई पहचान

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान विनोद शर्मा पुत्र स्व. रामेश्वर प्रसाद, निवासी ग्राम जखेता (थाना शिकारपुर, बुलंदशहर) के रूप में हुई है।

पुलिस अभिरक्षा से फरार: यह बदमाश साल 2007 में न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके खिलाफ कोतवाली नगर में धारा 223/224 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था।

इनाम: साल 2009 में इसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

शातिर अपराधी विनोद शर्मा के विरुद्ध हत्या और मफरूरी सहित करीब 08 मुकदमे दर्ज हैं। साल 2008 में इसके खिलाफ मफरूरी की चार्जशीट भी कोर्ट भेजी गई थी।

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से सामान बरामद किया है:

01 अवैध तमंचा, 02 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस।

01 पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर DL 3STF 1969)।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस इसे अपनी एक बड़ी उपलब्धि मान रही है क्योंकि यह अपराधी पिछले 18 वर्षों से पुलिस की पकड़ से दूर था।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.