महराजगंज: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना कोतवाली फरेन्दा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण , लापरवाही पर दरोगा निलंबित

फरेंदा

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार देर रात थाना कोतवाली फरेंदा का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार देर रात थाना कोतवाली फरेंदा का औचक निरीक्षण किया। इस आकस्मिक जांच के दौरान थाने की कार्यप्रणाली में भारी लापरवाही मिलने पर एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

दरोगा निलंबित, प्रभारी निरीक्षक व मुंशी के खिलाफ जांच के आदेश

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाई गईं। अनुशासनहीनता और कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में एसपी ने उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रभारी निरीक्षक फरेंदा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक और ड्यूटी मुंशी की भूमिका की जांच के लिए प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए हैं।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मिलीं कई खामियां

एसपी ने देर रात थाने पहुँचकर कार्यालय, हवालात, साइबर डेस्क और महिला हेल्प डेस्क का गहन परीक्षण किया। जांच में सामने आया कि थानों के महत्वपूर्ण अभिलेख अद्यतन नहीं थे और साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। इन कमियों पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कर्मचारियों को रिकॉर्ड सुधारने की सख्त हिदायत दी।

लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

निरीक्षण के दौरान थाने में लंबित प्रार्थना पत्रों और पुराने प्रकरणों की समीक्षा की गई। एसपी ने निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से समाधान किया जाए।अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सतर्कता बढ़ाई जाए।थानों पर आने वाले फरियादियों को त्वरित न्याय मिले, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हो सके।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिसिंग की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.