बिधूना: शॉर्ट सर्किट ने ढाया कहर, कई गांवों में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

बिधूना

औरैया जनपद के बिधूना तहसील क्षेत्र में रविवार को उस समय कोहराम मच गया जब शॉर्ट सर्किट से निकली एक चिंगारी ने किसानों की साल भर की मेहनत को राख में बदल दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना तहसील क्षेत्र में रविवार को उस समय कोहराम मच गया जब शॉर्ट सर्किट से निकली एक चिंगारी ने किसानों की साल भर की मेहनत को राख में बदल दिया। बेला थाना क्षेत्र के पुरवा भदौरिया सहित करीब आधा दर्जन गांवों में आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया, जिससे देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, कई गांवों को लिया चपेट में

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली के तारों में हुए फॉल्ट से निकली चिंगारी सूखी फसल पर जा गिरी। आग की शुरुआत पुरवा भदौरिया से हुई, जो देखते ही देखते कैंथावा मोड़, बांधमऊ, हीरापुरवा और दलपपुर जैसे पड़ोसी गांवों तक फैल गई। खेतों से उठते धुएं और लपटों को देख किसानों के होश उड़ गए।

 

आग बुझाने के लिए सैकड़ों ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड के इंतजार में किसानों ने हार नहीं मानी और बाल्टियों, पेड़ों की डालियों और लाठियों से पीटकर आग बुझाने का प्रयास किया कई किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से खड़ी फसल को जोतकर ‘फायर लाइन’ बनाई, ताकि आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

प्रशासन और दमकल विभाग पर भड़के ग्रामीण

ग्रामीणों ने प्रशासन और अग्निशमन विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के घंटों बाद दमकल की गाड़ियां पहुँचीं। दलपपुर के प्रभावित किसानों ने बताया कि जो गाड़ी मौके पर आई, उसमें पानी ही पर्याप्त नहीं था। वहीं, खेतों तक पहुँचने के लिए रास्ता न होने के कारण दमकल की गाड़ियां रास्ते में ही फंसी रहीं, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

नुकसान का आकलन शुरू

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 3 बजे आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार लगभग 200 बीघा फसल प्रभावित हुई है, जबकि लेखपाल विमलेश कुमार ने शुरुआती जांच में करीब 100 बीघा फसल के जलने की पुष्टि की है। लेखपाल द्वारा प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जा रही है ताकि उन्हें मुआवजा दिलाया जा सके।

मौके पर पहुँचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया, सीओ पी. पुनीत मिश्रा, कोतवाल मुकेश बाबू चौहान, थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम और सीएफओ तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.