बलिया: जानलेवा हमले का आरोपी स्कॉर्पियो और लाठियों के साथ गिरफ्तार, पकड़ी पुलिस को मिली सफलता

बलिया

बलिया जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पकड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पकड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त वाहन और लाठियां बरामद की हैं।

बीती 10 अप्रैल 2026 को पकड़ी थाने में एक वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्तों ने उसके भाई पर जान से मारने की नियत से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में थी। इसी क्रम में 12 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक मुकेश यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मुस्तैद थे।

तभी मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर पुलिस ने गौरनिया मोड़ के पास से शाम करीब 4:00 बजे दबिश देकर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।
सम्पूर्णानन्द यादव (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र अजय यादव घूरा बाबा का टोला, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (नंबर UP32LB0012) और 07 अदद बांस की लाठियां बरामद की हैं। अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं (109, 191(2), 115(2), 117(2), 352, 351(3)) के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.