नरौरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक, नई परंपरा या शोभायात्रा पर रहेगा प्रतिबंध

नरौरा

बुलंदशहर जनपद में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को नरौरा थाना प्रांगण में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को नरौरा थाना प्रांगण में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी नई परंपरा या बिना अनुमति के नए कार्यक्रमों की इजाजत नहीं दी जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी  डिबाई मधुप कुमार सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा की शोभायात्रा या कार्यक्रम केवल उन्हीं स्थानों पर आयोजित किए जा सकेंगे, जहां वे परंपरागत रूप से होते आए हैं।

अनुमति अनिवार्य: बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी नए कार्यक्रम या नई शोभायात्रा की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों को शासन द्वारा निर्धारित रूट का अक्षरशः पालन करना होगा।

सुरक्षा व्यवस्था: जयंती पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस प्रशासन हर गतिविधि और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगा।

सीओ ने डीजे संचालकों के लिए विशेष हिदायत जारी की। उन्होंने कहा कि डीजे में ध्वनि मानकों का विशेष ध्यान रखना होगा। ऐसे किसी भी गीत या नारे का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जिससे किसी अन्य समुदाय की भावनाएं आहत हों। भड़काऊ गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मुस्तैदी का भरोसा दिलाया। उन्होंने समिति के सदस्यों से अपील की कि वे बाबा साहेब की जयंती को उनके महान आदर्शों का अनुसरण करते हुए सम्मानपूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

बैठक में रहे मौजूद
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधान और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से ओमवीर सिंह (ग्राम प्रधान, राजघाट), नरेश लोधी (ग्राम प्रधान, उदयगढ़ी) ,गुरुमत सिंह (प्रतिनिधि, पिलखना) ,बल्लू (प्रधान प्रतिनिधि)अंकुर लोधी, भीमक सिंह व अन्य शांति समिति के सदस्य।प्रशासन ने सभी से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.