बुलंदशहर: दानपुर में कुदरत का कहर, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद, दाने-दाने को मोहताज किसान

दानपुर /बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित दानपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए मौसम परिवर्तन ने किसानों की कमर तोड़ दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित दानपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए मौसम परिवर्तन ने किसानों की कमर तोड़ दी है। भारी बारिश के साथ हुई हल्की ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी सोने जैसी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है। इस बेमौसम मार से क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।

बारिश और ओलों के कारण गेहूं की कटाई का कार्य पूरी तरह से रुक गया है। किसानों का कहना है कि तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। जिससे अब पैदावार में भारी गिरावट आने की आशंका है। वहीं, जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में रखी थी, उनका गेहूं भीग जाने के कारण काला पड़ने और गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासी और किसान मनीष कुमार, मनोज कुमार, ओमप्रकाश, यतीश कुमार, लोकेश कुमार, सचिन कुमार और कौशल विकास ने बताया कि साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है। लगातार हो रही बारिश और ओलों की मार ने फसलों को भारी क्षति पहुँचाई है।

दानपुर के किसान कौशल कुमार से इस नुकसान को लेकर वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 टीम की से खास बातचीत

क्षेत्र के अन्य किसानों और गणमान्य व्यक्तियों में राजपाल प्रधान, योगेश, अरविंद शर्मा, कुलदीप शर्मा (मास्टर जी) आदि ने इस प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर लेखपालों के माध्यम से फसल के नुकसान का आकलन किया जाए और उचित मुआवजा दिलाया जाए।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार तक मौसम का मिजाज इसी तरह बिगड़े रहने की आशंका जताई गई है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ, तो बचा-कुचा गेहूं भी बर्बाद हो सकता है, जिससे किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.