सिसवा बाजार: उत्साह के साथ मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया मजबूती का संकल्प

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को सिसवा बाजार में अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को सिसवा बाजार में अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को याद किया।

ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत विधिवत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, संघर्षों और अंत्योदय के लक्ष्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं के त्याग और सेवा के संकल्प के कारण बना है।

मिठाई खिलाकर दी बधाई

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की गई और आगामी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की भी सक्रिय भागीदारी रही।

प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, वैष्णो सोनी, सुनील कुमार पाठक, कृष्ण मोहन पांडेय, मनीष रौनियर, नागेन्द्र मल्ल, राजू सिंह, राममिलन, महताब और कन्हैयालाल शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

 

Voice Of News 24