महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चौका में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चौका में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। इस अग्निकांड में न केवल घर का कीमती सामान और अनाज जलकर राख हो गया, बल्कि बड़ी संख्या में मवेशियों की भी दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में बंधे पशुओं को बचाने का अवसर नहीं मिल सका। इस हादसे में लगभग 24 बकरियां, 1 भैंस और उसके बछड़े की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा घर के भीतर रखा सारा घरेलू सामान, कपड़े और सालभर के खाने के लिए रखा अनाज पूरी तरह नष्ट हो गया है।
इन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि उसने शिवकुमार, श्रीराम, ओमप्रकाश और अमरनाथ के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। पछुआ हवाओं के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि घर में बंधे पशुओं को बचाने का तनिक भी अवसर नहीं मिल सका। देखते ही देखते हंसता-खेलता आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।
अचानक हुई इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है और शासन-प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगा रहा है। स्थानीय राजस्व टीम को घटना की सूचना दे दी गई है ताकि नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।
महराजगंज सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार अब उम्र की सीमाएं लांघ चुका है। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ अब बुजुर्गों में भी खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/REJjEmpBGe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























