पचपेड़वा: आजादी के बाद पहली बार जगदीशपुर में पहुंची रोशनी और पानी, अध्यक्ष रवि वर्मा ने पूरा किया वादा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष रवि वर्मा ने विकास की नई इबारत लिखते हुए जगदीशपुर क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत पचपेड़वा के अध्यक्ष रवि वर्मा ने विकास की नई इबारत लिखते हुए जगदीशपुर क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में व्यवस्थित स्ट्रीट लाइट और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे जगदीशपुर क्षेत्र में जैसे ही रोशनी जगमगाई और पीने के पानी की किल्लत दूर हुई, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व की सरकारों और प्रशासन द्वारा उपेक्षित इस क्षेत्र की सुध लेकर अध्यक्ष ने ऐतिहासिक कार्य किया है।

अध्यक्ष रवि वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि जगदीशपुर का विकास उनके चुनावी घोषणा पत्र का प्रमुख संकल्प था। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास और अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। इस कदम से न केवल क्षेत्र का अंधेरा दूर हुआ है, बल्कि जनता का नेतृत्व के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

 

 

Voice Of News 24