कुकरा में धूमधाम से मनाया गया बीजेपी का 47वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया मजबूती का संकल्प

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कुकरा स्थित आर्य समाज मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कुकरा स्थित आर्य समाज मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री इखलाख खान उर्फ मुन्ना ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर जमीनी राजनीति करने और सरकारी नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। मुन्ना खान ने अपील की कि छोटे-बड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को पार्टी की नीतियों से जोड़ना ही सच्ची मजबूती है।

इस अवसर पर मंडल मंत्री अमित मिश्रा, बूथ अध्यक्ष गौरव मिश्रा, परबेज खान, पटवारी राज और सेक्टर प्रभारी अशोक विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में अभिषेक मिश्रा, अरबाज खान व अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.