IPL 2026: बेंगलुरु का विराट प्रहार, आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से करारी शिकस्त दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से करारी शिकस्त दी। बेंगलुरु के बल्लेबाजों के तूफान के बाद गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से चेन्नई को रोक दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 250 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से टिम डेविड ने नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 50 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 48) और फिल सॉल्ट (46) ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को इस विशाल योग तक पहुँचाया।

251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने सीएसके के टॉप ऑर्डर को टिकने का मौका नहीं दिया। हालांकि, मध्यक्रम में सरफराज खान ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर संघर्ष किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

सरफराज के अलावा प्रशांत वीर (43) और जेमी ओवरटन (37) ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर सिमट गई। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने धारदार गेंदबाजी की, वहीं जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने 2-2 विकेट झटके। स्पिनर सुयश शर्मा को एक सफलता मिली।

इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विशाल स्कोर खड़ा करने और फिर डिफेंड करने के बेंगलुरु के इस प्रदर्शन की क्रिकेट गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है। इस हार से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आगामी मैचों की राह अब चुनौतीपूर्ण हो गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.