बुलंदशहर में जिला कृषि, औद्योगिक एव सांस्कृतिक प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन,19 अप्रैल को होगा समापन

बुलंदशहर 

बुलंदशहर जिले में कृषि, औद्योगिक एव सांस्कृतिक प्रदर्शनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है,जिसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए जिला प्रशासन लगातार तत्पर दिख रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर की प्राचीन परंपराओं एवं स्थानीय उत्पादों की विकास के ‘एक जनपद, एक विकास’ के तहत कृषि, औद्योगिक एव सांस्कृतिक प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 16 मार्च को हुए इस भव्य शुभारंभ ने अब रंग जमा लिया है और समापन की दहलीज की ओर अग्रसर है। जिसका समापन 19 अप्रैल को होना सुनिश्चित किया गया है।

प्रदर्शनी के रविन्द्र नाट्यशाला में निरन्तर सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात ओपन स्टेज़ पर ज्योति नूरान नाइट का आयोजन किया गया। जिसकी उपस्थिति दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई। इस ऐतिहासिक संचालित निरन्तर कार्यक्रम व प्रदर्शनी के अवसर पर समस्त जनपदवासियों को सादर आमन्त्रित किया गया है।

संचालित कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन, कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अवसर जिलाधिकारी श्रुति ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी संबंधित व्यवस्थाएं पूर्ण करा दी गई हैं। आपके जनपद की ऐतिहासिक प्रदर्शनी है, जिसमें आप समस्त परिवार सहित आएं और आनन्द उठाएं। प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के खान-पान व ‘एक जनपद एक उत्पाद’ सहित अन्य उत्पादों की बिक्री की जा रही है। आप समस्त परिवार सहित खरीदारी कर कार्यक्रमों का आनन्द उठाएं।

 

Voice Of News 24