लखीमपुर खीरी: ‘मिशन शक्ति’ के तहत टूटने से बचे 9 परिवार, पुलिस लाइन में सुलह-समझौते से लौटी खुशियां

लखीमपुर खीरी 

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ ने एक बार फिर बिखरते हुए परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है।

काउंसलिंग से बनी बात, 9 जोड़े साथ रहने को हुए सहमत

शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और आपसी मनमुटाव से संबंधित कुल 19 मामलों की सुनवाई की गई। अनुभवी काउंसलरों और महिला आरक्षियों की टीम ने दोनों पक्षों को गंभीरता से सुना और उन्हें साथ रहने के फायदों के बारे में समझाया। लंबी काउंसलिंग के बाद 09 जोड़े अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर पुनः साथ रहने के लिए राजी हो गए। शेष मामलों में से 6 जोड़ों को सोचने का समय दिया गया है, जबकि 4 मामले न्यायालय में लंबित होने के कारण सुलह नहीं हो सकी।

इनका रहा विशेष योगदान

इस पुनीत कार्य में परामर्शदाता कुसुम गुप्ता, कय्यूम जरवानी, श्रीमती नीति गुप्ता के साथ महिला आरक्षी निकिता राठौर और मेहा सिंह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। टीम ने न केवल कानूनी पहलुओं बल्कि सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों की अहमियत समझाकर परिवारों के विघटन को रोका।

हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

सुलह-समझौते के इस सत्र के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं और उनके परिजनों को शासन द्वारा जारी विभिन्न सुरक्षा नंबरों जैसे 112 (पुलिस आपातकालीन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्त बनाया गया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.