औरैया: अजीतमल में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों के जल्द निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

अजीतमल

औरैया जनपद में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए आज तहसील अजीतमल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए आज तहसील अजीतमल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी औरैया डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना।

समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को एक ही समस्या के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर विवादित स्थलों का निरीक्षण करें और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता अनिवार्य है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपजिलाधिकारी (SDM) अजीतमल सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में आए कई मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित विभागों से तालमेल बैठाकर निस्तारण कराया, जबकि जटिल प्रकरणों के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।

Voice Of News 24