बुलंदशहर: जिलाधिकारी और एसएसपी ने तहसील सिकंदराबाद में सुनीं जनसमस्याएं

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील सिकंदराबाद में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील सिकंदराबाद में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना।

समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.