सिद्धार्थनगर: भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का इटवा में जोरदार स्वागत, पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कृष्णा मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष और आशीष त्रिपाठी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हर्ष का माहौल है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कृष्णा मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष और आशीष त्रिपाठी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हर्ष का माहौल है। इस उपलक्ष्य में इटवा स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

इस गरिमामयी अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, गुड्डू यादव, अमित दूबे, संतोष चौधरी, लवकुश शुक्ला, शत्रुघ्न पांडेय, मनोज यादव, धर्मेंद्र मौर्य, राजन पांडेय और विकास पांडेय सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24