बलरामपुर: कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहरण के 10 घंटे के भीतर अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध बलरामपुर पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध बलरामपुर पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है। कोतवाली नगर पुलिस टीम ने अपहरण के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए मात्र 10 घंटे के भीतर अपहृता को सकुशल बरामद कर मुख्य अभियुक्त को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 137(2), 61(2)ए (BNS) के तहत अपहरण का मामला पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने तत्काल टीम गठित कर अपहृता की बरामदगी के निर्देश दिए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर सघन तलाशी अभियान चलाया।

आज शुक्रवार,को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जनपद बहराइच के गिलौला रोड, डीहा गांव के आगे आसाम रोड डिगिया जाने वाले तिराहे के पास से अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृता को पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया है।

पुलिस ने अपहृता को मेडिकल परीक्षण और आवश्यक विधिक औपचारिकताओं के लिए भेज दिया है। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त सहाबुद्दीन को सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। 10 घंटे के भीतर मिली इस सफलता की जनपद वासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.