सिद्धार्थनगर: क्षेत्राधिकारी बांसी ने साइबर सेल का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में आज,अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह ने थाना जोगिया उदयपुर स्थित साइबर सेल का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में आज,अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह ने थाना जोगिया उदयपुर स्थित साइबर सेल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने साइबर अपराधों के नियंत्रण में ‘गोल्डन ऑवर’ (शुरुआती समय) के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि साइबर ठगी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर ‘लीन परसेंटेज’ बढ़ाया जाए ताकि पीड़ितों का पैसा समय रहते होल्ड कराया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने NCRP पोर्टल की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों के अद्यतन रख-रखाव की गहन जांच की। क्षेत्राधिकारी ने विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और आमजन के बीच साइबर जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के कड़े निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.